पूर्णिया, 09 अगस्त 2025।पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कल देर रात एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। साथ ही, तीन नाबालिग पीड़िताओं को भी दलदल से मुक्त कराया गया।
सूचना मिली और बनी स्पेशल टीम
वादीकर्ता कमल छेत्री (निवासी दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल) को गुप्त सूत्रों से खबर मिली कि हरदा बाजार के पास NH-31 किनारे लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस अधीक्षक महोदया ने तत्काल आदेश देते हुए डीएसपी साइबर क्राइम चंदन कुमार ठाकुर और डीएसपी ट्रैफिक कौशल किशोर कमल के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की।
छापेमारी और भगदड़
जैसे ही पुलिस टीम ने NH-31 के किनारे स्थित उस संदिग्ध घर पर दबिश दी, वहां अफरा-तफरी मच गई। अड्डा चला रहे एक पुरुष और एक महिला घर से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की तैनाती के कारण उन्हें तुरंत दबोच लिया गया।
गिरफ्तारी का पूरा ब्योरा
कार्रवाई में जिन आरोपियों को पकड़ा गया, उनके नाम और पते इस प्रकार हैं—
- मो. शमीम अहमद (37) — मुरलीगंज, मधेपुरा
- नजरूल हक (22) — टिकटिक पाड़ा, कटिहार
- शिवम कुमार (23) — सिमरिया, कटिहार
- सुनील कुमार (18) — सिमरिया, कटिहार
- मो. महबूब (18) — हाजीपुर आम टोला, कटिहार
- रवि आलम (22) — हरदा बाजार, पूर्णिया
- संजय साह (55) — हरदा बस्ती, पूर्णिया
- मनीष कुमार (18) — सिमरिया रानी, कटिहार
- शंभू आलम (50) — हरदा बाजार, पूर्णिया
- पाँच महिला अभियुक्त (नाम गुप्त)
बरामदगी से खुला गंदा कारोबार
पुलिस ने मौके से जो सामान बरामद किया, वह इस पूरे रैकेट की पोल खोल देता है—
- उपयोग किए गए 15 पीस कंडोम
- बिना उपयोग किए गए 12 पैकेट कंडोम
- 06 मोबाइल फोन
- नकद ₹6,200
नाबालिगों की मुक्ति और आरोपियों की कबूलनामा
छापेमारी टीम ने मौके से तीन नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे जबरन लड़कियों से देह व्यापार कराते थे।
छापेमारी टीम के योद्धा
इस ऑपरेशन में शामिल रहे—
- चंदन कुमार ठाकुर, डीएसपी, साइबर क्राइम
- कौशल किशोर कमल, डीएसपी, ट्रैफिक
- रूपक रंजन सिंह, थानाध्यक्ष, मरंगा थाना
- गीतांजली सिंह, पु.अ.नि., साइबर थाना
- रंजन कुमार, स.अ.नि., मरंगा थाना
- गृह रक्षक भोला भाष्कर और देवेन्द्र कुमार विश्वास
- महिला एवं पुरुष सिपाही, मरंगा थाना
पुलिस का बयान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपियों पर मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट और देह व्यापार अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मामले में और लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है।


