वायनाड से प्रियंका गांधी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, बोली, भैया की मदद करते रहूंगी

राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और रायबरेली अपने पास रखेंगे। राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार होगी। यह फैसला आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शीर्ष नेताओं की बैठक में लिया गया। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के दिग्गज नेता केसी वेणुगोपाल मौजूद थे।

बैठक के बाद प्रियंका ने मीडिया से कहा कि वह इस फैसले से बहुत खुश है। वायनाड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। मैं एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की कोशिश करुंगी। रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है और मैंने रायबरेली और अमेठी के लिए काफी काम किया है। मैं भैया की मदद रायबरेली में भी करुंगी। हम दोनों वायनाड और रायबरेली में एक-दूसरे की मदद भी करेंगे।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…