दीवार फांद कर कटिहार मंडल कारा से कैदी फरार

कटिहार। मंडल कारा कटिहार से एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया। फरार बंदी अमदाबाद थाना क्षेत्र के काजी टोला निवासी कैसर खान है। इसकी सूचना गिनती के समय जेल प्रबंधन को मिली। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर केंद्रीय कारा पूर्णिया के काराधीक्षक मनोज कुमार कटिहार पहुंचे और मामले की छानबीन की। मंडल काराधीक्षक विपिन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

सीसीटीवी फुटेज में यह पता चला कि कैसर जेल के अंदर दीवार से लगे एक पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद टूटी हुई टहनी के सहारे जेल की दीवार पर चढ़ गया। इसके बाद दीवार फांद कर वह फरार हो गया। इस समय जेल के अंदर सभी लोग थे।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…