प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पूर्णिया में: 15 सितंबर को होगा ऐतिहासिक आयोजन

पूर्णिया, 9 सितंबर 2025:आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री की जनसभा पूर्णिया शहर के अंदर के बजाय बाहर, शीशाबाड़ी मैदान में होने जा रही है। पिछले सात दशकों से शहर के बीचोबीच बसे रंगभूमि मैदान में लोग राजनीतिक उतार-चढ़ाव और सियासी घटनाओं के गवाह रहे हैं।

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, शीशाबाड़ी में राजनीतिक उमंग और तरंग को देखते हुए तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे और मंच से बिहार की जनता को संबोधित करेंगे।


आयोजन और तैयारी

  • पीएम की जनसभा दोपहर 1 बजे से शीशाबाड़ी मैदान में आयोजित होगी।
  • प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
  • एनडीए की ओर से दावा किया गया है कि इस जनसभा में पिछली सभी जनसभाओं के रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है।
  • आयोजन के दौरान एयरपोर्ट का उद्घाटन भी होगा।

विशेष सौगातें और घोषणाएँ

  • पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही नॉर्थ बिहार और सीमांचल क्षेत्र को वंदे भारत ट्रेन, पूर्णिया-पटना एक्सप्रेसवे और इंडस्ट्रियल एरिया जैसी परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक परिवार की एक महिला के खाते में 10,000 रुपये का प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर किया जाएगा।

इस जनसभा के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना भी जताई जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…