‘मणिपुर की घटना पर संसद में जवाब दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.. और किसी का स्टेटमेंट नहीं सुनेंगे’- ललन सिंह

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में विपक्ष का हमला जारी है. बिहार की सत्ताधारी दल जदयू ने भी मणिपुर हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना होती है और 78 दिनों के बाद इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को होती है।

मणिपुर के वायरल वीडियो को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है. 4 मई को घटना हुई और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस घटना की जानकारी तक नहीं है. सवाल ये उठता है कि देश का इंटेलिजेंस कहां है? क्या सरकार तक इंटेलिजेंस की इनपुट नहीं पहुंच रही है? ऐसे मामलों में सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।

बिहार के बेगूसराय में महिला को निर्वस्त्र करके पिटाई मामले पर ललन सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया जाता है. हम यही कहना चाहते हैं कि बिहार में कानून का राज है. हम कानून का पालन समय पर करते हैं. इसका उदाहरण बेगूसराय की घटना पर त्वरित कार्रवाई है।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *