प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड दौरा टला, बिहार में रैली भी रद्द, समझे राजनीतिक मायने

झारखंड में इस वक्त सियासी संकट जारी है। राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। दूसरी ओर पीएम मोदी 3 फरवरी को राज्य के दौरे पर आने वाले थे। हालांकि, भाजपा के सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि अब ये दौरा टल गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी का बिहार के बेतिया में रैली का कार्यक्रम भी टल गया है। माना जा रहा था कि बिहार में एनडीए के साथ वापस आने वाले सीएम नीतीश कुमार इस रैली में पीएम मोदी के साथ मंच साझा कर सकते थे।

क्या था कार्यक्रम?

पहले के तय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी की रात झारखंड के राजभवन में पहुंचने वाले थे। वहीं, 4 फरवरी को पीएम धनबाद में कार्यक्रम करने वाले थे। इसके बाद पीएम मोदी को बिहार के बेतिया में रैली को संबोधित करने जाने का प्लान था। हालांकि, अब ये सभी कार्यक्रम टाल दिए गए हैं।

झारखंड में क्या हो रहा?

झारखंड इस वक्त सियासी संकट से जूझ रहा है। राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। संभावना जताई जा रही है कि सोरेन कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। भाजपा सोरेन के गुमशुदगी के पोस्टर जारी कर रही है तो वहीं, हेमंत सोरेन विधायकों संग जरूरी बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सोरेन बैठक के बाद कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या 

    Share मुजफ्फरपुर। जिले के सिवाईपट्टी…

    Continue reading
    पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग की अवैध गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को दिया 5 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

    Share पटना। पटना हाईकोर्ट ने…

    Continue reading