प्रधानमंत्री मोदी 36 घंटे में 4 राज्यों के 5 शहरों का करेंगे दौरा; जानें पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 36 घंटे तक 4 राज्यों में 5 शहरों के धुआंधार दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान PM मोदी 50 हजार से ज्यादा के प्रॉजेक्ट्स के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मोदी अपने दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ से करेंगे और फिर गोरखपुर जाएंगे जहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करने वाले हैं।

8 जुलाई को तेलंगाना और राजस्थान में होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 8 जुलाई को सुबह करीब 10:45 बजे तेलंगाना के वारंगल पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 4:15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे, जहां वे राजस्थान की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

गोरखपुर में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

दोपहर बाद यूपी के गोरखपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री रायपुर में 7 जुलाई को सुबह करीब 10:45 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वे गीता प्रेस, गोरखपुर के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *