प्रधानमंत्री मोदी ने द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा

नई दिल्ली: क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह दिल्ली स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और उपस्थित लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान चर्च में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन दिल्ली के सबसे पुराने और बड़े चर्चों में से एक है, जो अपनी भव्य और सुंदर वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। हर साल क्रिसमस के अवसर पर यहां विशेष सजावट की जाती है और देशभर से श्रद्धालु प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना और पर्व मनाने के लिए पहुंचते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर की तस्वीरें और एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का संदेश झलकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्रिसमस की भावना समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देगी।

मोदी ने वीडियो में कहा कि क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना सभा की झलकियां साझा करते हुए लोगों को इस पर्व की बधाई दी।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई अवसरों पर देश के प्रमुख चर्चों का दौरा कर चुके हैं, जिनमें गोवा के चर्च भी शामिल हैं। पिछले वर्ष भी क्रिसमस के मौके पर वे चर्च पहुंचे थे।


 

  • Related Posts

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC कानून पर बवाल: महिला यूट्यूबर को भीड़ ने घेरा, पूछी जाति और की हाथापाई; थाने के बाहर आधी रात तक हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading