प्रधानमंत्री ने किया बिहार राज्य जीविका निधि सहकारी लिमिटेड का शुभारंभ, 105 करोड़ की राशि ट्रांसफर

भागलपुर। बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि सहकारी लिमिटेड का औपचारिक शुभारंभ किया और योजना के तहत 105 करोड़ रुपए सीधे जीविका निधि में ट्रांसफर किए।


योजना से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण

इस योजना का लाभ राज्य में कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लगभग 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियों को मिलेगा। योजना के तहत जीविका दीदियों को उनके व्यवसायिक गतिविधियों और सामूहिक उद्यमों को विकसित करने के लिए सीधे वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

भागलपुर की एक जीविका दीदी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण और बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस पहल से न केवल हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य के विकास में हमारी भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।”


प्रदेश में विकास और सशक्तिकरण का संदेश

इस योजना का उद्देश्य न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, बल्कि उन्हें स्वावलंबी और समाज में प्रभावशाली बनाना भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और स्थानीय महिला उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।

बीपीएम अनिल कुमार और वीडियो संजीव कुमार ने बताया कि इस योजना से महिलाओं को वित्तीय सहायता के साथ-साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण और समर्थन भी मिलेगा, जिससे उनका आत्मनिर्भर बनने का मार्ग आसान होगा।


सामाजिक और आर्थिक प्रभाव

इस पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। यह कदम बिहार में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


 

  • Related Posts

    पटना के ‘ईको पार्क’ में गूंजी शास्त्रीय संगीत की सुरीली तान; नंदिता चक्रवर्ती की आवाज ने किया मंत्रमुग्ध, ‘संगीत बिहान’ में डूबी राजधानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading