प्रेस क्लब भागलपुर द्वारा पत्रकार शंकर दयाल ठाकुर के निधन पर शोक सभा आयोजित

भागलपुर:  पीरपैंती के वरिष्ठ पत्रकार शंकर दयाल ठाकुर का निधन दिल्ली के निजी अस्पताल में हो गया। शंकर दयाल ठाकुर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे उनके निधन की सूचना पर प्रेस क्लब ऑफ भागलपुर के द्वारा स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में सभी पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज के इस शोकसभा की अध्यक्षता भागलपुर के वरिय संवाददाता मदन झा ने किया इस मौके पर पत्रकार मिलिंद गुंजन ने कहा कि उनके निधन की सूचना मिलते ही हम लोगों में भागलपुर के पत्रकारों में शोक की लहर छा गई क्योंकि शंकर दयाल जी की पत्रकारिता का बहुत लंबे समय का अनुभव रहा था इस दुख के घड़ी में शंकर दयाल जी के परिवार के साथ सभी भागलपुर के पत्रकार साथ हैं। इस शोकसभा में मदन झा, संजीव झा, मिलिंद गुंजन , अश्वनी सिंह कुणाल, शेखर, श्यामानंद सिंह, शंभू भगत ,आलोक झा, संतोष कुमार आशीष रंजन , विजय सिन्हा , कुुमा रआदित्य , राजकुमार, रजनीश , शिवम , सुनील भारती , सुबोध कुमार, धीरज कुमार , विकास कुमार, रजनीश, सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

  • Related Posts

    Bihar Women Welfare: बिहार की महिलाओं को ‘मातृ वन्दना’ की बड़ी सौगात! 4 साल में 18 लाख से अधिक के खाते में पहुंची राशि; जानें कैसे लें लाभ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *