राष्ट्रपति बोलीं – बिहारी हूं, बार-बार बिहार आऊंगी, रिटायर होने के बाद गांव जाकर खेती करूंगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हर 4 महीने में बिहार आने का आग्रह किया था। उन्होंने राष्ट्रपति को स्मरण दिलाया कि उनका राज्य उड़ीसा एक समय बिहार के साथ था। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि बिहार भी मेरा राज्य है। यहां कभी मेरे पूर्वज रहते थे। वे भी बिहारी ही हैं। उनके पूर्वजों का नाता भी इसी भूमि से रहा है।

उन्होंने बिहार के लोगों को अपना भाई-बहन बताते हुए कहा कि वह यहां आती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने मुझे बार बार बिहार आने कहा है। मैं यहां जरुर आऊँगी क्योंकि यह भी मेरा राज्य है। उन्होंने कहा कि बिहार के होने के नाते वह भी चाहती हैं कि राज्य का पूरा विकास हो।

बिहार के कृषि रोड मैप का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मैं किसान की बेटी हूं। कृषि रोडमैप की सारी जानकारी मुझे लेनी है। प्रेसिडेंटशीप छोड़ने के बाद अपने गांव जाकर खेती करूंगी।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर को 853 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने 172 योजनाओं का किया उद्घाटन–शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *