18 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू; राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगी। तीन दिनों तक उनका पटना, मोतिहारी और गया में कार्यक्रम है। इसी क्रम में वह 18 को पटना एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगी। 18 और 19 को राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

पहले दिन अर्थात 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया जा रहा है। भोज में शामिल होने के लिए राजभवन की ओर से निमंत्रण पत्र भी गणमान्य को भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति के यादगार आतिथ्य और उनके सम्मान में शानदार भोज की तैयारी राजभवन की ओर से की जा रही है। इनकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भोज में कौन-कौन से व्यंजन, पकवान बनेंगे, इसकी सूची तैयार की जा रही है। ताकि, स्वागत में कहीं कोई कमी न रहे।

मालूम हो कि 18 को राष्ट्रपति बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा। इसी दिन वह पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी। 19 अक्टूबर को वह मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसी दिन शाम को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। 20 अक्टूबर को वह पटना से गया जाएंगी और वहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद गया से ही राष्ट्रपति दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना होंगी।

  • Related Posts

    बिहार में SC-ST छात्रों की बदलेगी तकदीर! पटना से पूर्णिया तक बिछा ‘शिक्षा का किला’; कुमार रवि बोले- “अब पढ़ाई के साथ मिलेगा घर जैसा माहौल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कला प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! ‘भारतीय नृत्य कला मंदिर’ में नए सत्र का नामांकन शुरू; कथक, भरतनाट्यम से लेकर गिटार तक… अब घर बैठे निखारें अपना हुनर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *