भागलपुर, 12 सितंबर 2025 – भागलपुर जिले के पीरपैंती में 29 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एनटीपीसी थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
शिलान्यास समारोह को लेकर पीरपैंती में भव्य पंडाल और मंच का निर्माण तेज़ी से चल रहा है। पूरे इलाके में गहमागहमी है और लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन और एनटीपीसी की ओर से तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। अधिकारी स्थल का जायजा ले रहे हैं और मंच, पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, परियोजना पूरी होने के बाद हज़ारों लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की बेरोजगारी कम होगी। साथ ही बिहार को ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।


