सनातन महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में, गांधी मैदान में आयोजित हुई व्यवस्था बैठक

हिंदूवादी संगठनों ने की कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, संतों के आगमन को लेकर उत्साह

पटना | 3 जुलाई 2025 (गुरुवार): राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘सनातन महाकुंभ’ की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर गुरुवार को गांधी मैदान में हिंदूवादी संगठनों की व्यवस्था बैठक संपन्न हुई।

गांधी मैदान में भव्य आयोजन हेतु विशाल जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से प्रमुख संत-महात्मा भाग लेने वाले हैं। अब तक जिन संतों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, उनमें प्रमुख हैं:

  • स्वामी ज्ञानानंद जी
  • विशाखा शारदा पीठ के जगतगुरु श्री स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती
  • जगतगुरु अनंताचार्य जी महाराज
  • पौंडरिक जी महाराज
  • महामंडलेश्वर अरुण अवधूत गिरी
  • महामंडलेश्वर कैलासनंद गिरी
  • महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी
  • बागेश्वर धाम सरकार, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
    साथ ही, अन्य संतों की स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी जारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य जी करेंगे।

व्यवस्थाओं को लेकर हुई गहन समीक्षा

गुरुवार को हिंदू पुत्र संगठन, परशुराम सेवा संघ, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, चाणक्य विकास मोर्चा, अटल विचार परिषद, परशुराम सेवा संस्थान, परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन सहित कई संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में श्रद्धालुओं के आवागमन, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा और आपातकालीन प्रबंधन की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आयोजन पूरी तरह सफल रहे।

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अभिजीत कश्यप, विद्याधर पाठक, समन्वयक अर्जित शाश्वत चौबे, रजनीश तिवारी, अविरल चौबे, नागेश सम्राट, डॉ. अजय प्रकाश, बृजेश मिश्रा, विनोद ओझा, अमरेन्द्र त्रिपाठी, रवि शांडिल्य, विवेक राज समेत आयोजन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *