भागलपुर में एमडीए व कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारी तेज, समय सीमा में माइक्रो और एक्शन प्लान देने का निर्देश

भागलपुर, 14 दिसंबर 2025
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में प्रस्तावित सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक और स्वास्थ्य स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एमडीए से पहले सभी प्रखंडों को निर्धारित समय सीमा के भीतर माइक्रो प्लान और एक्शन प्लान जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

शनिवार को सदर अस्पताल सभागार में एमडीए प्रिपरेशन और प्लानिंग को लेकर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉ. दीनानाथ ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआईसी) को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में समय सीमा का उल्लंघन न हो। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी से पहले सभी प्रखंडों से प्राप्त एक्शन प्लान को संकलित कर राज्य मुख्यालय को भेजना है, इसलिए इससे पहले माइक्रो और एक्शन प्लान का मिलना अनिवार्य है।

10 फरवरी से शुरू होगा एमडीए अभियान
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इससे पहले दवाओं की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, प्रशिक्षण, जनजागरूकता और निगरानी से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करनी होंगी।

आईआईएचपी पोर्टल और एमएमडीपी से जुड़ी जानकारी साझा
पिरामल स्वास्थ्य के पीएलसीडी विजय कुमार ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्यशाला में उपस्थित एमओआईसी, बीसीएम और अन्य प्रतिभागियों को आईआईएचपी पोर्टल अपडेट, एमएमडीपी क्लीनिक, एमएमडीपी किट वितरण की स्थिति, एनबीएस डाटा, एमडीए टाइमलाइन, माइक्रो प्लान और एक्शन प्लान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र और कालाजार कार्यक्रम से संबंधित आरके-39 किट की स्थिति तथा डोजियर प्रिपरेशन पर भी प्रकाश डाला गया।

कालाजार उन्मूलन पर विशेष फोकस
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी कृति कुमारी ने जिले के सभी प्रखंडों को निर्देश दिया कि कालाजार (वीएल) और पीकेडीएल मरीजों की लाइन लिस्ट, उनके उपचार का इतिहास और आरके-39 किट से संबंधित डाटा जल्द से जल्द अपडेट किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में कालाजार डोजियर तैयार किया जा रहा है।

इस क्रम में कालाजार प्रभावित पीरपैंती प्रखंड को कालाजार डोजियर अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है, जिसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कई अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी रहे उपस्थित
कार्यशाला में वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी, डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष, पीओसीडी मुकेश ठाकुर, शीतल पंडित, सीफार के सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जय प्रकाश कुमार, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए एमओआईसी, बीसीएम, वीबीडीएस, डाटा ऑपरेटर, शहरी क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से एमडीए और कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि समयबद्ध और प्रभावी तरीके से इन राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके।

  • Related Posts

    बिहार: विकास योजनाओं की अब होगी ‘साइंटिफिक’ मॉनिटरिंग; ACS एन. विजयलक्ष्मी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन, बोलीं- ‘अफसर न होती तो एंथ्रोपोलॉजिस्ट होती’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार सरकार का तोहफा: 253 को मिली नौकरी, 755 महिलाओं के खाते में भेजे गए 3.77 करोड़; वंदना प्रेयषी ने बांटे नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    Continue reading