भागलपुर में छठ महापर्व की तैयारी तेज, बाजारों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर। लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि में नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। व्रती इसी दिन महाव्रत का संकल्प लेंगे।

व्रत का दूसरा दिन रविवार को खरना रहेगा, जिसमें व्रती रात्रि में विशेष प्रसाद ग्रहण करेंगे और उसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे।
27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा और इसके अगले दिन मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

छठ पूजा के लिए बाजारों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोग देर रात तक खरीदारी में जुटे रहे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस बार तैयारियों में विशेष ध्यान रखा गया है और बाजार में पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

जिला प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही, आपदा मित्र और पुलिस बल भी घाटों पर निगरानी में तैनात हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से महापर्व मना सकें।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading