कभी इन क्रिकेटर्स के लिए धड़कता था प्रीति जिंटा का दिल, डिंपल गर्ल की अफेयर लिस्ट हैं काफी लंबी

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज 50 वर्ष की हो गई हैं। प्रीति जिंटा की लव लाइफ ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आखिरकार वह अपनी सही मंजिल तक पहुंच गई हैं।  उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में जीन गुडइनफ को चुना और अब वे अपने पति और दो बच्चों के साथ काफ खुश हैं। आज प्रीति के जन्मदिन के मौके पर उन हस्तियों के नाम जान ही लेते हैं जिनके साथ डिंपल गर्ल का नाम जुड़ चुका है।

PunjabKesari

 शेखर कपूर

प्रीति जिंटा का नाम प्रसिद्ध निर्देशक शेखर कपूर के साथ जोड़ा गया था। शेखर उस समय विवाहित थे, और उनकी पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रीति को अपने तलाक का कारण बताया था।  हालांकि, प्रीति जिंटा ने इन सब आरोपों को झूठा बताया था

PunjabKesari

नेस वाडिया

प्रीति का सबसे चर्चित रिश्ता उद्योगपति नेस वाडिया के साथ रहा। दोनों ने मिलकर आईपीएल टीम किंग्स XI पंजाब की सह-मालिकाना भी संभाली। हालांकि, 2009 में उनका रिश्ता समाप्त हो गया, और 2015 में प्रीति ने नेस के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया।

PunjabKesari

 युवराज सिंह

युवराज सिंह और प्रीति जिंटा की दोस्ती की चर्चा तब से शुरू हुई जब से दोनों आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दौरान एक साथ आए थे। युवराज प्रीति की किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम के स्टार बल्लेबाज थे। जीत का जश्न मनाते और साथ में कुछ अच्छा समय बिताते हुए उनकी तस्वीरें सुर्खियां बनने लगी थीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा ऐसी किसी भी लिंक-अप की खबर से इनकार किया है।

PunjabKesari
ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार ब्रेट ली के बारे में एक बार यह अफवाह उड़ी थी कि वे कुछ समय के लिए प्रीति जिंटा को डेट कर रहे थे। हालांकि प्रीति ने हमेशा इस खबर का खंडन किया, लेकिन ब्रेट ने चुलबुली अभिनेत्री के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में काफी खुलकर बात की। कई बार ब्रेट और प्रीति को मुंबई में गुप्त डेट का आनंद लेते देखा गया। एक बार ब्रेट ने कहा था कि उन्हें प्रीति वास्तव में एक प्यारी लड़की लगी और वह ऐसी लड़की थी जिसका काम उन्हें बेहद पसंद था।

PunjabKesari

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चनऔर प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री की चर्चा सिर्फ़ सेट पर ही नहीं बल्कि सेट के बाहर भी खूब होती है। कभी अलविदा ना कहना और झूम बराबर झूम जैसी फिल्मों में उनकी दोस्ती को कई लोगों ने देखा। हालांकि, जब भी अभिषेक और प्रीति से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हमेशा यही कहा कि वे इंडस्ट्री के सबसे अच्छे दोस्त हैं।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में रेफरल सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब बिना ठोस कारण बड़े अस्पताल नहीं भेजे जाएंगे मरीज, नई गाइडलाइन जारी

    Share Add as a preferred…

    BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *