प्रशांत किशोर का बयान, बोले – जब शिक्षा मंत्री ही पेपर लीक करने वाला माफिया हो तो पेपर लीक कैसे रोका जा सकता है?

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने युवाओं के बड़े मुद्दे पेपर लीक पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पिछले कई सालों में जो भी पेपर हुए है उनमें किसी ना किसी स्तर पर धांधली की ख़बरे हैं। इसलिए पेपर लीक होना कोई ख़बर नहीं है, ख़बर तब बनेगी जब सरकार एक भी पेपर पूरी पारदर्शिता के साथ करा पाये।

उन्होंने यह भी कहा कि जब अनपढ़ लोगों को नेता बनाएंगे, जब पेपर लीक करने वाले माफिया ही खुद शिक्षा मंत्री होंगे तो पेपर लीक को कैसे रोका जा सकता हैं? यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कई नेताओं के खुद के कोचिंग संस्थान है तो फिर इस तरह की व्यवस्था में पेपर लीक कैसे नहीं होगें?

उन्होंने सरकार पर तीखा हमला करते कहा कि आज तक जो भी पेपर लीक हुए हैं उनमें कुछ ही लोगों को सजा हुई हैं और जो लोग दोषी पाए गए है, उनकी सत्ता में बैठे नेताओं के साथ नजदीकी के प्रमाण हैं।

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading