नीतीश कुमार को लेकर प्रशान्त किशोर का बड़ा खुलासा, बोले- तेजस्वी और RJD से उनको प्यार नहीं..

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार इतना गोल-गोल बातों को घुमाते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि वो क्या बोल रहे हैं. नीतीश कुमार पक्ष में कुछ नहीं बोलते न ही विपक्ष में बोलते हैं. नीतीश कुमार को कहना चाहिए कि लालू-तेजस्वी के परिवार वाले भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं. नीतीश कुमार ने अपने मुंह में दही क्यों जमाया हुआ है, जो ललन सिंह से कहलवा रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश का खुलकर कुछ भी नहीं बोलना साबित करता है कि नीतीश कुमार क्या सोचते हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को RJD और तेजस्वी यादव से प्रेम नहीं हुआ है. ये बात मैंने पहले भी सबसे कही है. नीतीश कुमार जो आज महागठबंधन में हैं वो विशुद्ध दो कारणों से हैं. हमसे मार्च में आकर घंटों बैठकर मिले थे और सारी बात बतायी थी।

नीतीश कुमार ने मुझे बताया कि महागठबंधन बनाएंगे. महागठबंधन उन्होंने इसलिए बनाया है क्योंकि नीतीश कुमार की राजनीतिक समझ ये थी कि 2024 में अगर भाजपा जीतकर आएगी तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाएगी और अपना कोई मुख्यमंत्री बनाएगी. यही कारण था कि उन्हें लगा कि भाजपा हटाए इससे पहले मैं खुद ही महागठबंधन बना लेता हूं ताकि 25 नवंबर तक मुख्यमंत्री बना रहूंगा।

वहीं प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सोच ये थी कि 2025 के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनना तो है, नहीं तो हमारे बाद ऐसी सरकार रहे जो आज से भी बदतर हो ताकि लोग ये याद कर कहें कि नीतीश कुमार की सरकार कितनी भी खराब थी, तेजस्वी यादव वाले RJD से अच्छी ही थी. आप नीतीश कुमार को नहीं जानते हैं हम उनको बहुत अंदर से जानते हैं. नीतीश कुमार को कोई तेजस्वी यादव और RJD से प्यार नहीं है. मैं उनके साथ उनके घर में 1 साल से अधिक रहा हूं।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *