जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज मुस्लिम समुदाय में जागरूकता लाने के लिए पटना के हज भवन में जन सुराज बेदारी कारवां अभियान की शुरुआत की

PK ने कि जन सुराज बेदारी कारवां मुहिम की शुरुआत, हज भवन में बोले- मेरा लक्ष्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना है

किसी मुस्लिम व्यक्ति को अगर प्रशासन गलत तरीके से पकड़ता है या पकड़ कर रखा है तो जन सुराज उसे इंसाफ दिलाने की पूरी जिम्मेदारी लेगा: प्रशांत किशोर

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज मुस्लिम समुदाय में जागरूकता लाने के लिए पटना के हज भवन में जन सुराज बेदारी कारवां अभियान की शुरुआत की, जिसके माध्यम से बिहार के हर घर तक जन सुराज का संदेश पहुंचाया जाएगा।

प्रशांत किशोर ने अभियान की शुरुआत करते हुए मौलाना मज़हरुल हक ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि बेदारी कारवां गांधी की विचारधारा पर आधारित कारवां है, क्योंकि गांधी की विचारधारा से ही मुस्लिम समाज के लोगों का विकास हो सकता है।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़ी समस्या के बारे में बात करते हुए कहा कि हाल ही में BPSC आंदोलन के दौरान उन्हें पता चला कि कई मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में ले रखा है। और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मुस्लिम समुदाय में इतना डर है कि कोई भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है। लेकिन अब हमने तय किया है कि जन सुराज हर उस युवा को इंसाफ दिलाएगा जिसे प्रशासन ने गलत तरीके से हिरासत में लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    गोलाघाट और बौसी पुल के पास ROB निर्माण की समस्याओं पर एक्शन, 26 जून को होगा संयुक्त निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    गया सेंट्रल जेल में बड़ा एक्शन! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह निलंबित, अपराधियों से मिलीभगत समेत कई गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *