मुस्लिम प्रत्याशी पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, RJD को दी चुनौती

गया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने विधानसभा चुनाव को लेकर मुसलमान उम्मीदवारों पर बड़ा ऐलान किया है। पीके ने कहा कि अगर राजद (RJD) किसी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारेगी, तो जन सुराज पार्टी वहां अपना मुस्लिम प्रत्याशी नहीं देगी। उन्होंने साथ ही आरजेडी से भी ऐसी ही घोषणा करने की मांग की।

मुस्लिम कैंडिडेट पर पीके का दांव

गया में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा:

“जन सुराज अपनी ओर से घोषणा करता है कि जहां RJD मुसलमानों को टिकट देगी, वहां जन सुराज मुसलमान प्रत्याशी नहीं उतारेगा। अब RJD भी घोषणा करे कि जहां जन सुराज मुसलमान उतारेगा, वहां वो भी मुसलमान उम्मीदवार नहीं देंगे। अगर उन्हें भाजपा को हराने की इतनी ही चिंता है तो ये करके दिखाएं, लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे।”

RJD के ‘MY’ समीकरण पर तंज

गया के चेरकी में अल्पसंख्यक समुदाय की सभा को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि मुसलमानों को अब राजनीतिक मशवरे की जरूरत है।

“राजद का एमवाई समीकरण अब सिर्फ ‘वाई’ तक सिमट गया है। मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर गुमराह किया गया है। हम कहते हैं कि भाजपा से नहीं, अल्लाह से डरिए और अपने हक-अधिकार के लिए खड़े रहिए।”

कांग्रेस पर भी निशाना

पीके ने कहा कि बिहार के लोगों की ताकत ने कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी को भी झुका दिया है।

“कांग्रेस अब बिहार में आरजेडी की पिछलग्गू पार्टी बनकर रह गई है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में बड़े नेताओं को बुलाना दिखाता है कि जन सुराज के आने के बाद बिहार की राजनीति कैसे बदली है। हर दल को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है।”

अशोक चौधरी पर नया खुलासा

मंत्री अशोक चौधरी द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस पर पीके ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे नोटिसों से डरने वाले नहीं हैं।

“अगले 2–3 दिनों में नीतीश कुमार के इस मंत्री के खिलाफ नया खुलासा करूंगा। जितना केस करना है, कर लें।”

 

मुस्लिम प्रत्याशी पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, RJD को दी चुनौती

ये भी पढ़े..

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

Share Add as a preferred…

बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Share Add as a preferred…