बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर भड़के प्रशांत किशोर, कहा – RJD शासन में अपराधियों का बढ़ा मनोबल

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि RJD जब भी किसी गठबंधन में रहा है या सरकार में रहती है तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। ये हाल हम बिहार में देख रहे हैं कि पिछले चार-पांच महीनों से बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ रही है।

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि महागठबंधन बना था, तब से लोगों के मन में आशंका है कि कानून व्यवस्था बिहार में बिगड़ेगी। कानून व्यवस्था की स्थिति महागठबंधन से पहले भी बहुत अच्छी नहीं थी। दूसरा कारण यह है कि जो यहां का गृह विभाग है, वो मुख्यमंत्री के अधीन है। कहीं न कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस शासन-प्रशासन व्यवस्था पर नहीं है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम अपनी राजनीतिक मजबूरियों के कारण लोभ में पड़े हुए हैं। कभी भागकर इधर, तो कभी पलटकर उधर। जब आपका पूरा समय इस पर लगा हुआ है कि कौन सा राजनीतिक जोड़ बनाएं, किसको जोड़ें, किसको हटाएं, कैसे सरकार बचाएं, कैसे कुर्सी बचाएं, तो आपके पास समय कहां हैं कि आप कानून व्यवस्था देखिएगा।

  • Related Posts

    नालंदा में हैवानियत की हदें पार! चाऊमीन लेने गई नाबालिग से 4 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म; खलिहान में उजाड़ी 15 साल की किशोरी की अस्मत

    HIGHLIGHTS: हरनौत के वेना में…

    Continue reading
    ‘राजनीति में दिल नहीं होता!’ शिवानंद तिवारी ने बेनीपुरी के जरिए दिखाया सियासत का क्रूर चेहरा; बोले— “यहाँ लोग गिरे हुए की छाती पर पैर रखकर आगे बढ़ते हैं”

    HIGHLIGHTS: पटना के सियासी गलियारे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *