प्रगति यात्रा: एक को मुख्यमंत्री नीतीश भागलपुर में , दो को बांका आएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के चौथे चरण में सात जिलों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के चौथे चरण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने शुक्रवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी किया। चौथा चरण 1 फरवरी को भागलपुर से शुरू होगा। यह 11 फरवरी तक चलेगा।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों को सीएम के कार्यक्रम की जानकारी दी है। सीएम यात्रा के दौरान शाम में पटना लौट आएंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्र भ्रमण करेंगे और उनकी जमीनी पड़ताल करेंगे। साथ ही संबंधित जिलों में वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसमें संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री के साथ-साथ उस जिले के निवासी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी व निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इस समय तीसरे चरण की यात्रा पर हैं। उन्होंने 23 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण से प्रगति यात्रा की शुरुआत की थी। वे अबतक पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा की यात्रा कर चुके हैं। तीसरे चरण में अब उनकी यात्रा 27 जनवरी से पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में होनी है।

कब कहां जाएंगे

1 फरवरी: भागलपुर

2 फरवरी: बांका

6 फरवरी: मुंगेर

8 फरवरी: शेखपुरा व लखीसराय

10 फरवरीः जमुई

11 फरवरी: नवादा

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *