बिहार में पोस्टर वार जारी, RJD ने तेजस्वी यादव को बताया ‘नियुक्ति मैन और 2025 का सत्ताधीश’

आरजेडी कार्यालय के बाहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर कई पोस्टर लगाए गए हैं। तेजस्वी यादव को आरजेडी कार्यकर्ता और नेता पोस्टर बैनर के जरिए जन्मदिन के पहले ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही पोस्टर में आगामी 2025 का मुख्यमंत्री भी बता रहे हैं।

पोस्टर में लिखा, ‘जुड़े के बा जीते के बा, 2025 में नियुक्ति मैन तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाबे के बा।’ वहीं एक अन्य पोस्टर में तेजस्वी यादव को 2025 का सत्ताधीश बताया गया है। यह पोस्टर आरजेडी कार्यालय के गेट नंबर 2 के पास लगाया गया है, जो युवा आरजेडी प्रदेश महासचिव ने लगवाया है।

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने इस पोस्टर को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जनता जानती है कि चारा खाने वाले को बिहार की सत्ता में कोई जगह नहीं है। उनके कार्यकर्ता और समर्थक बेचैन है,इसलिए कभी सजायाफ्ता लालू यादव को भारत रत्न की मांग करते हैं तो कभी नौंवी फेल को मुख्यमंत्री बनाने की बात करते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *