शाह के दौरे से पहले मुजफ्फरपुर में पोस्टर, गिरिराज को कृष्ण, सम्राट चौधरी को बताया अर्जुन, जानें सियासी मायने

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे से पहले एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। गिरिराज सिंह फैंस क्लब द्वारा रवाना किए गए रथ पर लगाए गए पोस्टर में केंद्रीय मंत्र और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को श्रीकृष्ण और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अर्जुन की भूमिका में दिखाया गया है। पोस्टर पर एक स्लोगन भी है। जिसमें लिखा है जाति बंधन से नाता छोड़ो और सनातन से नाता जोड़ो।

आपको बता दें 5 नवंबर को अमित शाह मुजफ्फरपुर में किसान रैली को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी में प्रदेश जोर-शोर से जुटी है। उससे पहले गिरिराज फैंस क्लब ने एक रथ रवाना किया है। जिस पर लगे पोस्टर में कृष्ण की भूमिका में गिरिराज और अर्जुन की भूमिका में सम्राट चौधरी नजर आ रहे हैं। रथ पर अयोध्या का राम मंदिर और उज्जैन का महाकाल मंदिर भी दर्शाया गया है। और एक गीता का श्लोक भी लिखा है।

वहीं गिरिराज सिंह भी बिहार में सनातन के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरते आए हैं। फिर चाहे संस्कृत के पेपर में इस्लाम से जुड़े सवालों का मामला हो, या फिर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव का मामला । अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे को आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। जातीय गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद शाह पहली बार मुजफ्फरपुर के दौरे पर आ रहे है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव में मनोज तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला: ‘पीड़ित परिवार के दर्द पर राजनीति करना शर्मनाक’

    Share Add as a preferred…

    पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अर्जुन राय ने छोड़ी पार्टी, राजद की विचारधारा से भटकने का लगाया आरोप, बोले- अब लालू प्रसाद की नीतियों पर नहीं चल रही पार्टी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *