जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूरे भारतवर्ष में जनसंख्या कानून को लेकर चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

भारत में जनसंख्या कानून जल्द लागू हो, इसके लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूरे भारतवर्ष में हस्ताक्षर अभियान चला कर देश भर से करोड़ों हस्ताक्षर लेकर 29 अक्टूबर को दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय कुच करेगी।

प्रदेश महासचिव इंदु भूषण झा ने बताया कि इसके लिए पूरे देश भर में राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज जिला भागलपुर की ओर से जिलाध्यक्ष चंदन कर्ण एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता रानी के संयुक्त नेतृत्व में एसएम कॉलेज रोड में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनीष दास, महिला मोर्चा प्रदेश संयोजिका अनामिका ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव कुंदन कुमारी, भागलपुर जिला संयोजक चंदन पांडे, जिला सचिव अश्वनी कुमार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेखा साह, संगीता शर्मा, कंचन झा, छाया सिंह, सुनीता सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदेश सचिव मनीष दास ने कहा कि भागलपुर समेत पूरे दक्षिण बिहार से कम से कम 15 लाख हस्ताक्षर लेकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ 29 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगे। जिला संरक्षक संतोष कुमार ने कहा कि लगातार पूरे भागलपुर जिला में हस्ताक्षर अभियान तेजी से चल रहा है। जल्द भारत का सपना पूरा होगा और देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होगा।

प्रदेश महिला संयोजिका अनामिका ठाकुर ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान में पुरुषों के साथ-साथ पूरे बिहार में महिलाएं घर से निकलकर आम लोगों से मिल रही है और हस्ताक्षर अभियान चला रही है। जिलाध्यक्ष चंदन कर्ण ने कहां की भागलपुर से कम से कम 3 लाख हस्ताक्षर लेकर दिल्ली जाएंगे।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबीता रानी सिंह ने कहा कि जिस प्रकार पुरुष राष्ट्र धर्म निभाते हैं उसी प्रकार महिलाएं भी राष्ट्र धर्म में कभी पीछे नहीं रहेगी और एक-एक महिलाओं से हस्ताक्षर लेकर दिल्ली जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *