‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों का जलवा: बांका के हर्ष बने ‘सुरों के सरताज’, भागलपुर के आर्यन-शिवम डम्ब शराड्स में छाए; पूर्णिया की बेटी ने किया डबल धमाका

पटना/भागलपुर | विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महोत्सव ‘उमंग-2026’ के मंच पर बिहार के होनहारों ने जमकर धमाल मचाया। पॉलिटेक्निक छात्रों के बीच हुई इस कड़ी टक्कर में बांका, पूर्णिया और भागलपुर के छात्रों ने कई मेडल अपने नाम किए।

1. बांका और भागलपुर का बजा डंका

​इस प्रतियोगिता में अंग क्षेत्र के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा।

  • गायन (Singing): राजकीय पॉलिटेक्निक बांका के हर्ष राज ने अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाया और विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, सुपौल के चंद्रवीर कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
  • निबंध लेखन (हिंदी): कलम के जादूगर भी बांका से ही निकले। जीपी बांका के साजन कुमार ने हिंदी निबंध में पहला स्थान हासिल किया।
  • डम्ब शराड्स (मूक अभिनय): राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर के आर्यन ठाकुर और शिवम कुमार की जोड़ी ने शानदार अभिनय किया और उपविजेता (Runner-up) बनी। इस श्रेणी में खगड़िया के ओम कुमार और चंदन विजेता रहे।

2. पूर्णिया की अविश्री का ‘क्लीन स्वीप’

जीपी पूर्णिया की छात्रा अविश्री ने अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने ग्रुप डिस्कशन और डिबेट (अंग्रेजी) दोनों में प्रथम स्थान हासिल कर डबल जीत दर्ज की।

विजेताओं की पूरी लिस्ट: किसने क्या जीता?

प्रतियोगिता

विजेता (Winner)

उपविजेता (Runner-up)

क्विज (Quiz)

किशन & आदित्य (जीपी पटना-7)

बिट्टू & राणा (जीपी मुजफ्फरपुर)

पेंटिंग

निखिल कुमार (जीपी मोतिहारी)

पोस्टर मेकिंग

अलिशा सिंह (जीपी भोजपुर)

कहानी (हिंदी)

काजल कुमारी (जीडब्ल्यूपी पटना-14)

कहानी (English)

विदुषी रंजन (जीडब्ल्यूपी मुजफ्फरपुर)

एक्सटेम्पोर (English)

प्रकृति सौम्या (जीडब्ल्यूपी पटना-14)

अविश्री (जीपी पूर्णिया)

अब इंजीनियरिंग छात्रों की बारी

​विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। विभाग ने घोषणा की है कि पॉलिटेक्निक के बाद अब अगले चरण में इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए खेल-कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

  • Related Posts

    भागलपुर के शंकर धाम में महाशिवरात्रि की धूम: बाबा का होगा भव्य श्रृंगार और रुद्राभिषेक; भूत-प्रेत की टोली के साथ निकलेगी अनोखी बारात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading