स्मृति ईरानी पर गरमायी बिहार की सियासत, महागठबंधन का जोरदार पलटवार, जानें आरजेडी प्रवक्ता ने क्या कहा

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद से ही बिहार की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले पर अब महागठबंधन के नेताओं द्वारा बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा जा रहा है और जोरदार पलटवार किया जा रहा है।

वहीं, इस पूरे मामले पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि महिलाएं इन बातों को अधिक अच्छे तरीके से समझती हैं। महिलाओं को अधिक अनुभव होता है। कौन ईस्ट जाएगा और कौन वेस्ट, सबकुछ उन्हें पता होता है। इसके साथ ही उन्हें कहा कि राजनीति में शुचिता का मानदंड होना चाहिए। स्मृति ईरानी देश की मंत्री हैं लिहाजा उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमलोग तो गांव के लोग हैं लिहाजा फ्लाइंग किस समझते नहीं हैं। स्मृति ईरानी उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, वहां आदर का भाव होता है।

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी के मामले पर शुक्रवार को भी नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है। अगर वह फ्लाइंग किस देंगे तो किसी लड़की को देंगे. 50 साल की बुढ़िया को नहीं देंगे। कांग्रेस विधायक के इस बयान पर बीजेपी और आरजेडी आमने-सामने है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *