‘होली के दिन कलेजा मजबूत कर घर से बाहर निकलें मुसलमान’ बचौल के विवादित बयान पर गरमाई सियासत

होली को लेकर बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल ने मुसलमानों को सख्त हिदायत दे दी है। बीजेपी विधायक ने कहा है कि होली के दिन मुसलमान घर से बाहर न निकले और अगर निकलते हैं तो कलेजा मजबूत कर घर से बाहर निकलें। बचौल के इस बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है।

दरअसल, यूपी के संभल में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद बिहार में भी इसको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने सीधे तौर पर मुसलमानों को कहा कि वह होली के दिन अपने घरों से बाहर नहीं निकले, वरना रंग लग जाएगा। भाजपा विधायक ने कहा कि जुम्मा 52 होता है और होली एक, ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग होली के दिन अपने घरों से बाहर नहीं निकलें। अगर घर से बाहर निकलते हैं तो बड़ा दिल दिखाएं, उनके ऊपर अबीर गुलाल लगता है तो उसका विरोध नहीं करें।

भाजपा विधायक के बयान के बाद बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का पर्व होता है। सभी लोगों को मिल जुलकर रहना चाहिए। जहां तक नमाज की बात है तो जुम्मे के दिन लोग मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं। उस दिन जो कपड़े पहन कर जाते हैं उसे पर अगर किसी प्रकार का दाग लग जाता है तो वह नमाज नहीं पढ़ते हैं, इसलिए लोगों को कहा जाता है कि नमाजियों के ऊपर रंग गुलाल नहीं फेके लेकिन अगर गलती से किसी के ऊपर लग गया तो कोई बात नहीं है क्योंकि बिहार में सभी लोग भाईचारे के साथ रहते और सभी त्योहार भाईचारे के साथ ही मनाया जाता है।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *