लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग पर मचा सियासी बवाल, बिहार के दोनों डिप्टी CM भड़के, कही ये बात

बिहार में राजद ने लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग करते हुए पोस्टर लगाए हैं जिसके बाद बिहार में सियासी बवाल मच गया है। लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग वाले पोस्टर पर बिहार के दोनो डिप्टी सीएम ने जमकर कटाक्ष किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू को भारत लूट रत्न मिलना चाहिए, वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि लालू के लिए भारत रत्न की मांग उस सम्मान का अपमान है।

“लालू को भारत लूट रत्न मिलना चाहिए”
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जब लालू प्रसाद मुख्यमंत्री बने, तब 1000 करोड़ का चारा घोटाला किया था। जिसके चार मामलों में उन्हें ऐसी सजा हुई, कि अब वो मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते। और अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में जितने घोटाले किए हैं, उस हिसाब से उन्हें भारत लूट रत्न दिया जाना चाहिए।

भारत रत्न की मांग उस सम्मान का अपमान – विजय सिन्हा
वहीं इस पोस्टर पर प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए भारत रत्न की मांग करना उस सम्मान का अपमान है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में अपने परिवार के अलावा किसी का भला नहीं कर पाए। अपने राजनीतिक स्वार्थ को साधने के लिए उन्होंने हमेशा समाज को बांटने और लड़ाने का काम किया है। आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले में तो इनका रुख जगजाहिर है।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: संदिग्ध लड्डू खाने से 6 साल के दिव्यांशु और 8 माह की बहन अंशिका की मौत, गांव में दहशत

    Continue reading
    पटना में रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बेकाबू कार ने 6 लोगों को कुचला, 60 वर्षीय चांसी राय की मौत; CCTV फुटेज सामने आया

    Continue reading