सलमान से रंगदारी मांगने वाले को मुंबई ले गई पुलिस

जमशेदपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने और पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले मो. शेख हुसैन को मुंबई पुलिस चार दिन के ट्रांजिट रिमांड पर गुरुवार को ले गई।

मुंबई पुलिस ने आरोपी को एसीजेएम अभिषेक की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दी थी। आरोपी की ओर से अदालत में अधिवक्ता बीरेन्द्र सिंह ने पक्ष रखते हुए ट्रांजिट रिमांड का विरोध किया। अधिवक्ता के अनुसार, आरोपी से उस नंबर का सिम बरामद नहीं हुआ है, जिससे व्हाट्सएप पर रंगदारी एवं धमकी का मैसेज भेजा गया था। मुंबई पुलिस ने अदालत में मोबाइल के आईएमईआई नंबर से आरोपी की शिनाख्त होने की जानकारी दी।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी हिरासत में

मुंबई। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी अमित हिसामसिंग कुमार को अदालत ने 4 नवंबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। अमित ने बताया कि उसे हत्या की साजिश के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी जीशान अख्तर ने अमित से कहा था कि कोई उसके (अमित) खाते में पैसे भेजेगा।

  • Related Posts

    बिहार में 7 किलो अफीम का दूध बरामद, राजस्थान-झारखंड के तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading