सारण में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा,एसएसपी का फेक फेसबुक बनाकर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार, 124 सिम कार्ड बरामद

सारण/भागलपुर/अलवर।बिहार पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी सारण का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को दबोच लिया।

भागलपुर और राजस्थान के अलवर से पकड़े गए इन आरोपियों के पास से 124 सिम कार्ड, 4 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।

ऐसे खुला राज़

पिछले कई दिनों से वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पुराने सामान बेचने के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी।
इस मामले में साइबर थाना कांड सं. 245/24 दर्ज कर जांच शुरू हुई। तकनीकी अनुसंधान के बाद 17 सितंबर को भागलपुर से हर्ष राज और प्रियांशु राज को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे गांव-गांव घूमकर सिम कार्ड बेचते थे और आधार-आईडी का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी से दूसरा सिम एक्टिवेट कर लेते थे। फिर ये फर्जी सिम राजस्थान में साइबर अपराधियों को बेच दिए जाते थे।

इन्हीं सिम कार्ड का इस्तेमाल अलवर के अपराधियों ने एसएसपी सारण का फेक फेसबुक अकाउंट बनाने और ठगी करने में किया।

राजस्थान से दो और आरोपी दबोचे गए

भागलपुर से पकड़े गए हर्ष राज की निशानदेही पर राजस्थान के अलवर जिले से मुन्फेद खान और अजहरूद्दिन खान को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की सख्त अपील

पुलिस ने साफ किया है कि इस गिरोह पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की है कि
“वरिष्ठ अधिकारियों या मशहूर व्यक्तियों के नाम और फोटो वाले फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से दूर रहें, सतर्क रहें और तुरंत सूचना दें।”

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते

  1. हर्ष राज, पिता-जयप्रकाश मंडल, अभिया बाजार, थाना-गोपालपुर, जिला-भागलपुर
  2. प्रियांशु राज, पिता-गया प्रसाद, अठगामा, थाना-घोघा, जिला-भागलपुर
  3. मुन्फेद खान, पिता-बुद्धि खान, ओडेला, थाना-रामगढ़, जिला-अलवर, राजस्थान
  4. अजहरूद्दिन खान, पिता-मम्मन खान, बड़ी पोखर, थाना-रामगढ़, जिला-अलवर, राजस्थान

बरामदगी

  • मोबाइल – 4
  • सिम कार्ड – 124 (वीआई : 51 अनएक्टिवेटेड, एयरटेल कवर : 73)
  • Related Posts

    नशे के सौदागरों पर ‘मानवाधिकार’ का प्रहार! भागलपुर में पुलिस और जनता ने मिलाया हाथ; एक कॉल पर सलाखों के पीछे होंगे ड्रग पेडलर्स

    Share Add as a preferred…

    Continue reading