पटना में पुलिस टीम पर हमला, विवाद सुलझाने के दौरान एक पक्ष ने किया पथराव, वर्दी भी फाड़ी

पटना में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया. लोगों ने पुलिस की बर्दी भी फाड़ दी. पथराव में गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. घटना मनेर थानाक्षेत्र के खासपुर की बतायी जा रही है. पूर्व के विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस बल पर पूर्व मुखिया पति और उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया. इस दौरान मनेर थाना के एसआई रंजीत कुमार यादव की वर्दी भी फाड़ डाली. पथराव भी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व एक महादलित परिवार से पूर्व मुखिया प्रियंका कुमारी के पति जयकुमार निराला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद होने के बाद मामले को सुलझा लिया गया था. मंगलवार देर रात फिर से दोनों ही पक्ष के बीच विवाद ही गया. सूचना पर मनेर थाने के एसआई रणजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे।

पुलिस के अनुसार उनकी मौजूदगी में ही जयकुमार निराला व उसके समर्थकों ने दूसरे पक्ष के रामानंद चौधरी के घर के ऊपर हमला कर दिया और जमकर रोड़े-पत्थर बरसाए. पुलिस जब बीच बचाव करने के लिए उतरी तो एक पक्ष के समर्थकों ने एसआई रणजीत कुमार की वर्दी फाड़ डाली, यहां तक पुलिस की जीप पर पथराव कर सीसा फोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया पति जय कुमार निराला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…