‘बेटा चाहिए था, इसलिए 4 साल के बच्चे को किडनैप किया…’, चार लड़कियों के पिता का कबूलनामा सुन पुलिस हैरान

मुंबई के समीप कल्याण रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम से चार साल के बच्चे का अपहरण करने वाले एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच की टीम ने 12 घंटों की मेहनत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता ने जब बताया कि उसने बेटे के लालच में बच्चे का अपहरण किया था, तो पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी चार बेटियों का पिता है और उसे एक लड़का चाहिए था इसलिए उसने मासूम बच्चे का अपहरण किया। आरोपी कचरू वाघमारे उर्फ बाला नाशिक का रहने वाला है। उसने बताया, मेरे मन में लालच आ गया और मैं यह अपराध कर बैठा।

आरोपी की बेटियों के साथ खेल रहा था मासूम

करण गुप्ता और उसकी पत्नी शुभांगी गुप्ता कल्याण में मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। इनके दो साल की एक लड़की कीर्ति और चार साल का अथर्व नाम का एक लड़का है। सोमवार को दोनों कपड़े धोने के लिए यह कल्याण स्टेशन के वेटिंग रूम में आए लेकिन साबुन न होने की वजह से साबुन लेने के लिए बच्चों को वहीं पर खेलता हुआ छोड़कर चले गए। दोनों बच्चों के साथ अन्य चार लड़कियां वहां पर खेल रही थीं और उनके माता पिता भी वहां पर थे। उन्हें ही बच्चों की निगरानी करने को कहकर शुभांगी कल्याण स्टेशन के बाहर साबुन लेने चली गई।

सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया
जब शुभांगी और करण वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा अथर्व और चार बेटियों के साथ वाले दंपति वहां से गायब हैं जिनकी निगरानी में वह बच्चों को छोड़कर गए थे। आसपास बेटे को ढूंढने के बाद वह रेलवे क्राइम ब्रांच के पास गए और घटना के बारे में बताया। कल्याण रेलवे क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक टीम बनाकर बच्चे की खोज शुरू कर दी। पुलिस ने वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें दिखा कि एक व्यक्ति अथर्व को लेकर स्टेशन से बाहर जा रहा है। रात 8 बजे के करीब अथर्व को लिए हुए एक व्यक्ति कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नजर आया जो कि जालना जाने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि बेटे की चाहत में अथर्व का अपहरण किया था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन और जनसुरक्षा पर दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *