झाझा में अपहरण कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

6 घंटे में अपहृत सकुशल बरामद, स्विफ्ट डिजायर और बाइक भी जब्त

जमुई, 28 अगस्त 2025।झाझा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में 25 अगस्त की रात अपहरण की घटना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना
25 अगस्त की रात करीब 8:10 बजे गांव के निवासी देवाशीष गांगुली, पिता स्व. हरेकृष्ण गांगुली का अपहरण कर लिया गया था। वे रोजाना की तरह सहदेव यादव के घर से दूध लेकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही झाझा थाना कांड संख्या-416/25 दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झाझा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान और CCTV फुटेज के आधार पर तेतरिया जंगल से अपहृत को मात्र 6 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने तेज छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त वाहन—उजला रंग का मारुति स्विफ्ट डिजायर (BR06BX0858) और एक मोटरसाइकिल को बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मनीष कुमार, पिता दिलीप यादव, साकिन छापा धपरी, थाना झाझा।
  2. अजीत कुमार, पिता उदित यादव, साकिन छापा धपरी, थाना झाझा।
  3. सूरज कुमार, पिता शंकर राम, साकिन नजरी, थाना लक्ष्मीपुर।

छापेमारी टीम
इस अभियान में झाझा, लक्ष्मीपुर और बरहट थाना पुलिस के साथ-साथ जिला आसूचना इकाई और सशस्त्र बल की टीम शामिल रही।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और अपहृत की सुरक्षित वापसी पर राहत की सांस ली।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading