नवगछिया में पुलिस ने कोडिन युक्त कफ शीरफ की भारी खेप बरामद की

भागलपुर, 10 अक्टूबर 2025: मध्यनिषेध थाना नवगछिया, भागलपुर के पुलिस अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर तुलसीपुर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान कोडिन युक्त कफ शीरफ की अवैध खेप बरामद की।

बरामदगी का विवरण

जांच में पुलिस ने एक बोलेरो पीकअप वाहन को रोका और तलाशी के दौरान 84 पेटी कोडिन युक्त कफ शीरफ पकड़ी। प्रत्येक पेटी में 140 पीस, और प्रत्येक बोतल की मात्रा 100ML थी। कुल बरामद मात्रा 1176 लीटर थी, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹19,28,640/- आंकी गई है।

गिरफ्तार अपराधी

इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है:

  1. गौरव कुमार ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, पिता-प्रवीण ठाकुर, निवासी-चदपुरा वार्ड न.15, थाना बाराहाट, जिला बांका
  2. संजीव कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता-रामशंकर पंडित, निवासी-भंगा वार्ड न.12, थाना बाराहाट, जिला बांका

कार्रवाई में शामिल पुलिस बल

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष के आदेशानुसार ASI अर्जुन कुमार महतो, मध्यनिषेध सिपाही एवं गृहरक्षक बल के जवानों ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस का संदेश

मध्यनिषेध विभाग, भागलपुर लगातार अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


 

  • Related Posts

    आज का राशिफल और पंचांग: 24 मार्च 2026, मंगलवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

    मंगलवार का दिन भगवान हनुमान…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading