गोली लगने मामले में पुलिस ने गोविंदा से की पूछताछ

मुंबई, एजेंसी। अपनी रिवॉल्वर की गोली से घायल हुए अभिनेता गोविंदा से बुधवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने अस्पताल में पूछताछ की। पुलिस ने बताया गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश चली गोली उनके पैर में लगी थी, जिसे चिकित्सकों ने निकाल दिया है।

मामले की जांच में स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा को भी लगाया गया है। यह हादसा गोविंदा के मुंबई स्थित आवास पर मंगलवार को हुआ। उनका यहां के एक निजी अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जांच के लिए अभिनेता की रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।

  • ये भी पढ़े..

    पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, 11 महीने बाद पुलिस जांच में खुला सनसनीखेज मामला

    Share Add as a preferred…

    सगाई के बाद बदल गया था सिया का व्यवहार, घंटों फोन पर रहती थी बिजी; केतन ने कई बार परिवार को दी थी चेतावनी

    Share Add as a preferred…