जदयू MLA के भांजे की हत्या में अब तक पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम, जांच तेज होने के बाद SP का बड़ा दावा

खगड़िया के बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की परसों हुई हत्या मामले की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए FSL की टीम आज घटनास्थल पर पहुंची। जहां टीम के सदस्यों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अनुसंधान से जुड़े कई साक्ष्यों को एकत्रित किया। वहीं, जिले के एसपी राकेश कुमार ने भी आज घटना स्थल का जायजा लिया।

कुल मिलाकर कौशल सिंह हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले में एक भी बदमाशों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, एसपी का दावा है कि इस सनसनीखेज घटना का वह जल्द खुलासा करेंगे। अनुसंधान के सारे पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि जिले के चौथम थाना इलाके के कैथी गांव के पास बीते बुधवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कौशल सिंह की हत्या कर दी थीं। कौशल सिंह जदयू के जिला महासचिव भी थे और विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे थे। पुलिस ने पारिवारिक विवाद में घटना होने की बात कही है। जिसमें मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया है।

  • Related Posts

    ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में बड़ा बदलाव: अब 24 घंटे में मिलेगा मृत्यु प्रमाणपत्र, पंचायत स्तर पर होगी डिजिटल व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *