पटना में पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर भांजी लाठियां, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पटना: बिहार में नई शिक्षक नियमावली में संशोधन के विरोध में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. पटना के JP गोलंबर पर अभ्यर्थियों का हल्ला बोल देखने को मिल रहा है. अभ्यर्थियों ने आज से महाआंदोलन का आगाज कर दिया है. प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने भी पहले से तैयारी कर रखी थी. डाक बंगला चौराहे पर डोमिसाइल नीति हटाए जाने का विरोध कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. बड़ी सख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर गए हैं।

यह भी जानकारी मिल रही है कि पटना के गांधी मैदान से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कई छात्र नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है. सभी चेक-पॉइंट्स पर मजिस्ट्रेट की तैनाती है. प्रशासन ने प्रदर्शन को लेकर भारी सुरक्षाबल तैनात किया है. गांधी मैदान के सभी एग्जिट गेट सील कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में बिहार कैबिनेट की बैठक में डेढ़ लाख से अधिक पदों पर होने वाली शिक्षक बहाली से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए गए थे. सरकार के तरफ से डोमिसाइल नीति को हटाने का फैसला लिया गया, जिसके बाद से राज्यभर के शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं. 11 जुलाई को विधानसभा और 12 जुलाई को सभी MLA के आवास का घेराव करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *