गोलीकांड में अस्पताल में भर्ती सीआईएसएफ जवान का बयान नहीं ले सकी पुलिस

 

भागलपुर | आपसी विवाद में गोली से घायल सीआईएसएफ जवान का बयान लेने दूसरी बार गुरुवार को फिर गोपालपुर पुलिस निजी नर्सिंग होम पहुंची। लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं थे। इसके चलते पुलिस को वापस लौटना पड़ा। अब जवान की हालत में सुधार होने पर ही पुलिस बयान दर्ज कर सकेगी। बता दें कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव में मंगलवार की देर रात गौना करा कर आये सीआइएसएफ जवान बालकृष्ण कुमार को गोली मारी गई थी। घटना के बाद उसे मायागंज अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसके जबड़े में फंसी गोली को ऑपरेशन कर निकाल दिया था। घटना के बाद से अबतक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल जवान का इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार कुछ सुधार हुआ है। दोपहर बाद फिर से गोपालपुर थाना के एक एसआई और पुलिसकर्मी घायल जवान का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन वे बोलने की स्थिति में नहीं थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *