बांका में पुलिस पर हमला, दारोगा समेत चार जवान घायल

अमरपुर (बांका)। जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव में रविवार को बकरी चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ही आरोपितों ने हमला कर दिया। इस हमले में डायल 112 की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बकरी चोरी की शिकायत पर गई थी पुलिस

पुलिस के अनुसार, गांव की पारो देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी बकरी को गांव के ही जयकांत दास और सूरज दास चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर डायल 112 की टीम रविवार को शोभानपुर पहुंची थी।

परिजनों संग किया हमला

जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई की कोशिश की, दोनों आरोपितों ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें दारोगा बबलू कुमार, एएसआई लवकुश कुमार, महिला सिपाही चित्रांशा कुमारी और कल्पना कुमारी घायल हो गए।

तीन गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपित जयकांत दास, सूरज दास और उनकी मां नीलू देवी को हिरासत में ले लिया। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading