पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को किया अरेस्ट, लंबे समय से दे रहे थे चकमा

गया पुलिस(police) ने एक सफल अभियान में दो कुख्यात नक्सलियों(two notorious Naxalites) को गिरफ्तार किया है। एसएसपी आशीष भारती(ssp ashish bharti) ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सली मोहनपुर थाना कांड संख्या 528/13 में वांछित कुख्यात नक्सली कौशल यादव उर्फ कृष्ण यादव और डुमरिया थाना कांड संख्या 4/12 में वांछित आदित्य भुईया उर्फ नरेश भुईया उर्फ कुंडल हैं।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कौशल यादव 2013 में नक्सली संगठन MPN के प्रमुख संजय यादव और उनके एक साथी की हत्या करने और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर लूटने के मामले में वांछित था। इस मामले में पहले भी दस नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कौशल यादव धनगाई के देवनिया गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि आदित्य भुईया बागपूर जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला कर पुलिस कर्मियों को घायल करने के मामले में वांछित था। एसएसपी ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    मार्च में मौसम का दोहरा असर: कहीं तेज गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, बिहार समेत कई राज्यों में चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    यूपी में दारोगा बनने का सपना: बिहार के 55 हजार से अधिक युवाओं ने भरा फॉर्म, 14–15 मार्च को होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *