बेतिया से पुलिस ने तीन नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और स्मैक की बरामद

बिहार में शराबबंदी के बाद अन्य मादक पदार्थों की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। लेकिन पुलिस भी नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लगातार सघन गश्ती एवं छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम ताजा मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया से आया है जहां पुलिस ने तीन नशा तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद की है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानपुर थाना क्षेत्र में चरस और गांजा की बड़ी खेप आने वाली है।उक्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मानपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान
हरदिया चौक के पास वाहनों की तलाशी लेते हुए पुलिस ने दो कार समेत तीन तस्करों को खदेड़ कर पकड़ा। वहीं, पुलिस ने तस्करों से 70 किलो गांजा और 1 किलो चरस भी बरामद किया है। जब्त किए गए गांजा की कीमत डेड़ करोड़ बताई गई है, वहीं,चरस का मूल्य बीस लाख रूपए आंका गया है।

बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आये तस्करों में से एक बेतिया के बानुछापर और दो तस्कर जगदीशपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading