शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते परीक्षार्थी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किया बरामद

शेखपुरा में बिहार पुलिस की दूसरी परीक्षा के दौरान शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के डीएम हाई स्कूल केंद्र से ब्लूटूथ के माध्यम से नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ कर कर पुलिस के हवाले किया गया। उस परीक्षार्थी के निशान देही पर दो अन्य स्कॉलर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ब्लूटूथ सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गयी है।

इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने बताया कि डीएम हाई स्कूल परीक्षा भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के कारीकादो गांव निवासी राजू जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। जिसके निशान देही पर शेखपुरा के ही लालबाग मोहल्ला के अजय कुमार के मकान से दो सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया।

बताया की गिरफ्तार किए गए सॉल्वर भी भागलपुर जिला के बुद्ध चौक थाना क्षेत्र के गौव घाट गांव निवासी तारिणी यादव का पुत्र अमित कुमार तथा इसी जिला के सनोखर थाना के बनीअड्डा ग्राम के सकलदेव यादव का पुत्र योगेश कुमार है। सभी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस के साथ-साथ वायरलेस डिवाइस भी बरामद किया गया है। वॉकी टॉकी, ब्लूटूथ और एयर फोन के माध्यम से नकल को अंजाम दिया जा रहा था।

  • Related Posts

    RJD में ‘तेजस्वी युग’ की धमाकेदार एंट्री: कार्यकारी अध्यक्ष बनकर पहली बार ऑफिस पहुंचे; ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत’ का मंत्र

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ​बिहार शरीफ में चला बुलडोजर: 3 मंजिला मकान जमींदोज; निगम ने मरम्मत के लिए दी थी सामग्री, मालिक ने ऊपर तान दिया नया फ्लोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading