दुर्गा पूजा को लेकर बिहार के सभी जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट, चौकसी के निर्देश

दुर्गापूजा शुरू होने पर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया और विशेष चौकसी बरतने को कहा है। रेंज पुलिस महानिरीक्षक व उप महानिरीक्षक ने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। दुर्गापूजा एवं अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखेगी। इन शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाकर समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास किया जाता है।

पुलिस मुख्यालय ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की है। संदिग्ध छवि वाले लोगों की पहचान कर बांड भरवाने को कहा गया है। अभी तक ढाई लाख से अधिक लोगो का बांड भराया भी जा चुका है। संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती करने को कहा गया है। नेपाल के साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल से सटे सीमावर्ती जिलों में जांच बढ़ाने व 24 घंटे चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में मौजूद पुलिस बल के अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। मुख्यालय स्तर से 12 हजार 500 सिपाही व बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस (बी-सैप) की 33 कंपनी भी प्रतिययुक्ति की गई है। इनकी प्रतिनियुक्ति मूर्ति विसर्जन तक जिलों में रहेगी।

Related Posts

पटना में ‘आग’ के खिलाफ जंग! पछुआ हवाओं और गर्मी से पहले अग्निशमन विभाग का महा-अभियान; मरीन ड्राइव पर फिल्म और गलियों में ‘नुक्कड़ नाटक’ से जागरूकता

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *