बिहार के इस रेड लाइट एरिया में पुलिस का एक्शन, 10 महिलाओं समेत 20 लोग अरेस्ट, नबालिग भी शामिल

बिहार के अरवल ने बड़ी खबर निकल कर सामने आया है। जहां बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर एक्शन लिया। इस दौरान 10 महिलाओं समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। अब सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इलाके के हर घर की तलाशी ली। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पटना से आई छापेमारी टीम ने कुल 10 लड़के और 10 लड़कियों को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने को सौंप दिया गया। टीम के अधिकारियों के मुताबिक सभी लड़कियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। जिसके आधार पर मुख्य संचालिका और अन्य आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। लोग हैरान हैं कि सदर थाना क्षेत्र के पास इतने दिनों से अवैध गतिविधियां चल रही थीं और स्थानीय पुलिस अनजान बनी हुई थी। जबकि पटना में बैठे अधिकारियों को इसकी भनक लग गई। इस मामले में अरवल के एसपी डॉक्टर इमाम उल हक ने बताया कि पटना पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की, जिसमें अरवल पुलिस ने सहयोग किया। अब छापेमारी टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *