कवयित्री गगन गिल को हिंदी के लिए मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार, 21 भारतीय भाषाओं के रचनाकार होंगे सम्मानित

साहित्य अकादमी ने हिंदी के लिए प्रतिष्ठित कवयित्री गगन गिल और अंग्रेजी में ईस्टरिन किरे समेत 21 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा बुधवार को की।

अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 21 भाषाओं के लिए घोषित इन पुरस्कारों में आठ कविता संग्रह, तीन उपन्यास, दो कहानी संग्रह, तीन निबंध, तीन साहित्यिक आलोचना, एक नाटक और एक शोध की पुस्तक शामिल हैं।  उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों की अनुशंसा इन भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया।

इस बाबत अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गिल को उनके कविता संग्रह ‘मैं जब तक आयी बाहर’ के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित जाएगा।

 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर नहीं करेंगे सरेंडर! वकील का बड़ा बयान, अब अग्रिम जमानत की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड में एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 7; प्रसाद अस्पताल सील, कई विभागों की जांच तेज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *