महाराजगंज में PM बोले- भ्रष्टाचार का पता है इंडी गठबंधनः इनकी 3 बातें एक जैसी…

सीवान: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराजगंज में सभा की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का पता है इंडी गठबंधन । इनके नेताओं में 3 बातें एक जैसी है। कम्युनल, जातिवादी और परिवारवाद। इंडी गठबंधन में 20 लाख करोड़ के घोटालेबाज एक साथ हैं।

पीएम की सभा में कुछ लोग पोल पर चढ़े दिखे। प्रधानमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों को बोलकर सभी को नीचे उतरवाया। उन्होंने इसके बाद नीचे उतरने वाले लोगों से माफी मांगी। पीएम ने कहा कि आपके सम्मान को ठेस पहुंची हो तो माफी मांगता हूं। आप सभी मेरा परिवार हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। मुझे आपके लिए, आपके भविष्य के लिए, आपके बच्चों के भविष्य के लिए विकसित बिहार बनाना है, विकसित भारत बनाना है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *