बेतिया में पीएम नरेंद्र मोदी ने 12800 करोड़ की 109 किमी लम्बी गैस पाइपलाइन का दिया सौगात

पश्चिमी चम्पारण के बेतिया हवाई अड्डा पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12800 करोड़ की योजनाओ का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने गौनाहा नरकटियागंज और रक्सौल जोगबनी के बीच चलने वाली ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑयल की एक सौ नौ किलोमीटर लंबी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी पाईपलाइन की सौगात राज्यवासियों की दी।

इस पाइप लाइन के माध्यम से उत्तर बिहार के जिलों और पड़ोसी देश नेपाल को रसोई गैस की आपूर्ति हो सकेगी। इसके अलावा मोदी ने मोतिहारी में इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट और भंडारण टर्मिनल का भी लोकार्पण किया।

पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के अलावा सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों को भी इससे लाभ मिलेगा। मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या अट्ठाईस ए के एक हिस्से के तौर पर दो लेन वाले पिपराकोठी-मोतिहारी-रक्सौल और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक सौ चार पर दो लेन वाले शिवहर-सीतामढ़ी खंड का भी उद्घाटन किया।

इसके अलावा  प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर दीघा – सोनपुर रेल सह सड़क सेतु के समांतर छह लेन वाले केबल ब्रिज की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने बासठ किलोमीटर लंबे बापूधाम मोतिहारी-पिपराहां रेल लाईन और नरकटियागंज-गौनाहा आमान परिवर्तन लाईन का उद्घाटन किया। इसके अलावा मोदी ने नरकटियागंज-गौनाहा और रक्सौल-जोगबनी रेलखंड पर दो नई रेलगाड़ियों की भी शुरुआत की। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने 2045 तक विकसित भारत बनाने के लिये वह हर विकास का काम करने की बात कही जो करना है।

वही कहा की जनता से अबकी बार 400 पार और बिहार के सभी 40 सीटो पर एनडीए गठबंधन को जीत मिलने जा रही है। ताकी हमारा देश आर्थिक क्षेत्र में भी तीसरे स्थान पर आ जाये। भारत का आज पूरे विश्व मे डंका बज रहा है और भारत काफी तेजी से आगे बढ रहा है। वही महागठबंधन के नेता बिहार को एक बार फिर से लालटेन युग मे लाने का प्रयास कर रहे है। हमारी सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेगी नही, जनता को हिसाब देना है।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading