बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी की बड़ी प्रतिक्रिया— ‘यह सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जीत

पीएम ने नीतीश, चिराग, मांझी और कुशवाहा को दी बधाई; कहा— जनता ने NDA पर अटूट भरोसा दिखाया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली भारी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। सुबह से जारी मतगणना के बीच NDA को दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिलता देख पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर अपनी बात साझा की।

उन्होंने इस जनादेश को विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय और जन-कल्याण की सोच की जीत बताया।

“बिहार ने विकास और सुशासन पर मुहर लगाई”— PM मोदी का बड़ा संदेश

ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा:

“यह विकास और सुशासन की जीत है। यह सामाजिक न्याय और जन-कल्याण की भावना की जीत है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया।”

उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जनादेश NDA को बिहार की सेवा और राज्य के विकास के लिए नए संकल्पों के साथ काम करने की शक्ति देता है।

“NDA के सभी साथियों को हार्दिक बधाई”— पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने NDA के सभी घटक दलों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत गठबंधन की एकजुटता और विकास मॉडल की पुष्टि है।

“एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।”

जनता ने विकास के एजेंडे को चुना— पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने इस चुनाव में साफ संदेश दे दिया है कि बिहार विकास आधारित राजनीति चाहता है।
उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी खुलकर तारीफ की।

“मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं। वे जनता के बीच गए, हमारे विकास एजेंडे को रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी मेहनत की दिल से सराहना करता हूं।”

PM मोदी का वादा — बिहार के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर व संस्कृति पर होगा तेज काम

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आगे कहा कि आने वाले समय में NDA सरकार बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“हम बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने के लिए मजबूत कदम उठाएंगे। यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति के लिए समृद्ध जीवन और बेहतर अवसर सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने राज्य को “नया और विकसित बिहार” बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

NDA की ऐतिहासिक जीत ने बदला बिहार का राजनीतिक परिदृश्य

243 सदस्यीय विधानसभा में NDA को दो-तिहाई से भी ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है।

  • NDA: 200+ सीटें
  • महागठबंधन: 30–35 सीटें
  • अन्य: 5–6 सीटें

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नतीजे स्थिरता, विकास और सुशासन के लिए जनता के स्पष्ट समर्थन का प्रमाण हैं।

  • Related Posts